ऑनलाइन ठगी करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

लैपटॉप और मोबाइल जब्त
: लैपटॉप और मोबाइल जब्त सिमरिया. पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान अबु बकर (पिता मो अमीरूल्लाह) के रूप में हुई है, जो सिमरिया कला का निवासी बताया गया है. पुलिस ने उसके पास से ऑनलाइन बैंकिंग में इस्तेमाल होने वाला एक लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, युवक की गिरफ्तारी मुरवे स्टेडियम से की गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सिमरिया क्षेत्र के कई युवा ऑनलाइन बैंकिंग ठगी का शिकार हो रहे थे. लगातार मिल रही शिकायतों के सत्यापन के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुरवे स्टेडियम में छापामारी कर आरोपी को ऑनलाइन ठगी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह पिछले पांच वर्षों से ऑनलाइन ठगी का काम कर रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










