32 केंद्रों पर मतदान कराने के लिए कर्मी रवाना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 8:44 PM

विज्ञापन

चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती 32 मतदान केंद्रों के लिए सोमवार को पी-2 मतदान कर्मियों को रवाना किया.

विज्ञापन

चतरा. चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती 32 मतदान केंद्रों के लिए सोमवार को पी-2 मतदान कर्मियों को रवाना किया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने पोलिंग पार्टी का उत्साह बढ़ाया. इसके अलावा वैसे मतदान कर्मी जो चुनाव के दिन ड्यूटी में रहेंगे, उन्हें चतरा कॉलेज चतरा में संचालित मतदान सुविधा केंद्र में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया गया. इस अवसर पर कई पदाधिकारी मौजूद थे.

मतदाता जागरूकता को लेकर रात्रि चौपाल का आयोजन

प्रतापपुर. विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम तहत रविवार को जोगियारा हाई स्कूल के प्रांगण में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. मौके पर बीडीओ अभिषेक पांडेय व सीओ विकास कुमार टुडू ने कहा कि 13 नवंबर को अपने बूथ केंद्र पर जाकर निर्भीक होकर मतदान करें. लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. इस दौरान सभी को मतदाता करने की शपथ दिलाई गयी. रात्रि चौपाल में बीएलओ सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola