भाजपा के वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में सात जिले के कार्यकर्ता हुए शामिल
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण से तैयार होंगे पार्टी की रीढ़ बनने वाले कार्यकर्ता : रवींद्र राय
विज्ञापन
प्रशिक्षण से तैयार होंगे पार्टी की रीढ़ बनने वाले कार्यकर्ता : रवींद्र राय
चतरा. तपेज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें हजारीबाग व पलामू प्रमंडल के सात जिलों के भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने की. मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय प्रशिक्षण प्रभारी राजकुमार फुलरिया के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, केके गुप्ता, प्रियंका रंजन उपस्थित थे. इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास, कार्य पद्धति, संगठन विस्तार, वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन व मन की बात, सोशल मीडिया आइटी सेल, गरीब कल्याण योजना विषय की जानकारी दी गयी. मुख्य अतिथि ने कहा कि समय-समय पर प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है. देश में भाजपा के 14 करोड़ कार्यकर्ता हैं, जिन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है. यह महा अभियान जारी रहेगा. रवींद्र राय ने कहा कि प्रशिक्षण से भविष्य के कार्यकर्ता तैयार होंगे, जो पार्टी की रीढ़ होते है. जिला से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मंडल व बूथ में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे. संगठन के नीति-सिद्धांतों की जानकारी कार्यकर्ताओं को देंगे. प्रशिक्षण में गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा व रामगढ़ के जिलाध्यक्ष के अलावा कार्यकर्ता शामिल थे. मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत सिन्हा, नरेश सिंह, रामविलास सिंह, कपिल पासवान, आनंद तांबी, मृत्युंजय सिंह, मिथिलेश गुप्ता, बिंदेश्वरी यादव, मीडिया प्रभारी काली यादव समेत कई उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










