नारी के विकास से ही समाज व राष्ट्र का विकास संभव : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
नारी के विकास से ही समाज व राष्ट्र का विकास संभव : डीडीसी

जिला स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड के सभागार में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में जिला स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिप सदस्य चंद्रदेव गोप ने संयुक्त रूप से किया. डीडीसी ने कहा कि नारी के विकास से ही समाज व राष्ट्र का समग्र विकास संभव है. जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सखी मंडल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं. जिप सदस्य ने कहा कि महिला समूहों की दीदियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. समूह के माध्यम से बैंक से ऋण लेकर छोटे-छोटे व्यवसायी कर आत्मनिर्भर बन रही हैं. मौके पर जेएसएलपीएस के डीपीएम गौरव कुमार जायसवाल समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola