महिलाएं हर क्षेत्र में दिखा रही हैं अपनी प्रतिभा

Updated at : 10 Mar 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं हर क्षेत्र में दिखा रही हैं अपनी प्रतिभा

लोक प्रेरणा केंद्र द्वारा प्रखंड कार्यालय सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवारा व सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर परिचर्चा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिमरिया. लोक प्रेरणा केंद्र द्वारा प्रखंड कार्यालय सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवारा व सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनोद महतो, सबानो मुखिया नरेश साहू ,एदला मुखिया शकुंतला देवी, संस्था सचिव मौसमी बाखला व प्रतिमा देवी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर अतिथियों ने कहा कि अभी के समय में लड़का-लड़की में कोई भी भेदभाव नहीं करना है. लड़कियों की शिक्षा पर ज्यादा जोर देने की जरूरत है. महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखा रहीं हैं. कार्यक्रम में बानासाडी़, पुंडरा, सबानो की 70 महिला शामिल हुई. परिचरंचा को सफल बनाने में प्रतिमा, सरोज, रानी, कविता, सुनिधि, प्रगति आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola