ePaper

दहेज को लेकर महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

Updated at : 07 Apr 2024 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
chatra road accident

चतरा में सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत.

चतरा. सदर थाना क्षेत्र के तपेज गांव में दहेज को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज चतरा. सदर थाना क्षेत्र के तपेज गांव में दहेज को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गयी. मृतका प्रीति कुमारी (24) रौशन दांगी की पत्नी थी. सूचना पाकर सदर पुलिस वहां पहुंचकर मामले की जानकारी ली. साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतका की मां हजारीबाग के चौपारण निवासी सोना देवी ने सदर थाना में आवेदन देकर दामाद सहित पांच लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करायी हैं. जिसमें दामाद, सास, ससुर, ननद, नंदोई शामिल हैं. मृतका के मां ने कहा कि वर्ष 2022 में पुत्री की शादी रौशन दांगी के साथ हुई थी. शादी के वक्त यथासंभव दान दहेज दिया. लेकिन शादी के कुछ माह बाद से ससुराल वालों के द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी. नहीं देने पर पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था. अंतत ससुराल वालो ने प्रीति की हत्या कर दी. घटना से मृतका के मायके वालो का रो-रोकर बूरा हाल हैं. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही हैं. मृतका की मां के आवेदन के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया. पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola