नवादा गांव में कुआं में डूबने से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
नवादा गांव में कुआं में डूबने से महिला की मौत

फसल पटवन के लिए खेत गयी थी महिला

विज्ञापन

: फसल पटवन के लिए खेत गयी थी महिला सिमरिया. थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रविवार को कुआं में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान रिंकी कुमारी (40) के रूप में की गयी, जो अनिल यादव की पत्नी थीं. महिला अहले सुबह घर के पास बारी में लगी फसल को पटवन करने के लिए कुआं के पास गयी. इस दौरान पैर फिसलने से वह कुआं में जा गिरी. परिजन महिला की खोजबीन करने लगे. कुआं में महिला के चप्पल को देखा और आसपास के लोगों को जानकारी दी. सूचना पर पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से महिला को कुएं से निकाला गया, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि महिला के मायके वालों द्वारा अभी तक किसी तरह का कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola