छह माह से जलमीनार व चापानल खराब, ग्रामीण परेशान
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 09 Nov 2025 8:12 PM
प्रखंड के पीरी गांव के बाजारटांड़ स्थित भुइयां टोली में जलमीनार से ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है.
सिमरिया. प्रखंड के पीरी गांव के बाजारटांड़ स्थित भुइयां टोली में जलमीनार से ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है. वहीं तीन चापानल भी खराब है. इस कारण लोगों को पानी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. ग्रामीण 500 मीटर दूर बजरंगबली मंदिर के पास चापानल से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार अन्य कार्यों में भी परेशानी होती है. टोला के 20 घरों में 100 भुइयां जाति के लोग निवास करते हैं. दूर-दराज से साग सब्जियों व सामानों को लेकर साप्ताहिक हाट बेचने व खरीदारी करने आनेवाले लोगो को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है. बाजार आनेवाले लोग भी पानी के लिए तरस रहे हैं. इस टोला के लोग कई बार मुखिया व पीएचइडी विभाग से जलमीनार व चापानल को बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन किन्ही का ध्यान इस ओर नहीं है. समाजसेवी मनोज सिंह, ग्रामीण महावीर भुइयां, सीटन भुइयां, तुलसी भुइयां, सकु भुइयां व रामदास भुइया ने उपायुक्त से खराब पड़े चापाकलों व जलमीनार को दुरुस्त कर पेयजलापूर्ति करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










