रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बने विनोद बिहारी पासवान

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बने विनोद बिहारी पासवान

प्रखंड रामनवमी पूजा महासमिति के गठन को लेकर बुधवार को डाक बंगला परिसर में बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता उपप्रमुख दामोदर गोप ने की,

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड रामनवमी पूजा महासमिति के गठन को लेकर बुधवार को डाक बंगला परिसर में बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता उपप्रमुख दामोदर गोप ने की, जबकि संचालन रंजीत सिंह ने किया. इस दौरान महासमिति का गठन किया गया. जिसमें भाजपा नेता बिनोद बिहारी पासवान अध्यक्ष चुना गया. वहीं महासचिव उपप्रमुख सह भाजपा मंडल अध्यक्ष भाजपा दामोदर गोप, उपाध्यक्ष रेणु साहू, सचिव नित्यानंद सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता को बनाया गया है. संयोजक सुबोध पांडेय, संरक्षक देवनंदन साहू, जय प्रकाश सिंह, अमित साहू, महेंद्र सिंह, करम साव, भोला सिंह, प्रमुख रोहन साव, दयानिधि सिंह, आलोक रंजन, शिबू यादव, परमेश्वर यादव, नागेंद्र साहू, नारायण साव, सुधीर सिंह आदि बनाये गये. बैठक में रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर नेमधारी महतो, मनोरंजन महाजन, रूप सिंह, दशरथ महतो, महेंद्र साव, जवाहर यादव, संदीप साहू, माधव सिंह, रवि वर्मा, मुकेश साहू, राहुल राणा, अरविंद राणा सहित अखाड़ा के अध्यक्ष सचिव उपस्थित 12 दिन के बाद भी नहीं हुआ अनिश हत्याकांड मामले का खुलासा चतरा. अनिश कुमार सिंह हत्याकांड मामले में परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. सात मार्च को बीआरसी कार्यालय के पास से उनका शव बरामद हुआ था. घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पायी है. मृतक की पत्नी शीतल देवी का कहना है कि पुलिस प्रशासन जांच को गंभीरता से नहीं ले रहा और लापरवाही बरत रहा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वरीय अधिकारियों से गुहार लगायी जायेगी और आंदोलन भी किया जायेगा. परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है. वहीं सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि अनुसंधान जारी है और बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा. थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola