ePaper

उत्तम यादव ने चोरी की घटना से शुरू किया था अपराध का सफर

Updated at : 21 Sep 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तम यादव ने चोरी की घटना से शुरू किया था अपराध का सफर

कुख्यात अपराधी उत्तम यादव ने छोटी-मोटी चोरी की घटना को अंजाम देकर आपराध की दुनियां में कदम रखा था.

विज्ञापन

चतरा. बिहार में एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी उत्तम यादव ने छोटी-मोटी चोरी की घटना को अंजाम देकर आपराध की दुनियां में कदम रखा था. 17 अगस्त 2017 को चतरा सदर थाना में पहली बार उस पर चोरी के मामले में कांड संख्या 187/17 दर्ज हुआ था. इसके बाद वह अपराध की दुनिया में उतरता चला गया. आगे चलकर उसने टाइगर ग्रुप नामक संगठन बनाया. संगठन के सदस्य आगजनी, लेवी वसूली और रंगदारी जैसी वारदातों में सक्रिय हो गये. वह संवेदकों व व्यवसायियों के लिए सिरदर्द बनता चला गया. बाद में उसने “उत्तम यादव गैंग” खड़ा किया और हत्या, अपहरण, लूट और रंगदारी की कई घटनाओं को अंजाम दिया. इस गैंग के कई सदस्य पुलिस कार्रवाई के बाद जेल में बंद हैं, जबकि कुछ फरार हैं. उत्तम पर चतरा, हजारीबाग समेत बिहार के गया में लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हैं. मालूम हो कि शनिवार को सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा-जबड़ा पथ में पुलिस एनकाउंटर में उत्तम यादव मारा गया था. वीडियो जारी कर दी थी पुलिस को चुनौती तीन माह पूर्व उत्तम यादव ने सोशल मीडिया पर हाथ में हथियार के साथ वीडियो जारी कर चतरा और हजारीबाग के व्यवसायियों, पत्थर, कोयला व बालू कारोबारियों को धमकी दी थी. कहा था कि बिना मैनेज कारोबार करने पर गंभीर अंजाम भुगतना होगा. इसके बाद से ही उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. छात्राओं के साथ छेड़खानी व मारपीट में हुआ था चर्चित 11 फरवरी 2021 को शहर के झुमड़ा मुहल्ला में ट्यूशन जा रही छात्राओं के साथ उत्तम यादव सहित कई साथियों ने छेड़खानी की थी. विरोध करने पर उसने छात्राओं के साथ मारपीट की थी. उत्तम पर पत्थर चलानेवाली छात्रा को फिल्मी स्टाइल में उत्तम ने मारा था. इसका वीडियो वायरल होने के बाद 24 घंटे के अंदर चतरा सदर पुलिस ने नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़, मारपीट व गाली गलौज का मामला दर्ज किया था. उत्तम यादव सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उत्तम नेपाल से चलाता था गैंग कुख्यात अपराधी उत्तम यादव नेपाल में छिपकर गैंग का संचालन करता था. बताया जाता है कि नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता के कारण वह वहां से झारखंड लौट आया. हजारीबाग पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, एक टीम गठित की गयी. चतरा पुलिस के सहयोग से निगरानी तेज की गयी. अंततः मुठभेड़ के दौरान उसे मार गिराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola