रौनियार समाज की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी : भीम गुप्ता

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 24 May 2026 9:09 PM

विज्ञापन

रौनियार समाज का जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह

विज्ञापन

: रौनियार समाज का जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह चतरा. शहर के गुदरी बाजार स्थित प्रमोदय रेसिडेंसी में जिला रौनियार वैश्य महासभा की ओर से जिला स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के प्रदेश संयोजक भीम प्रसाद गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद गुप्ता शामिल हुए. इस दौरान समाज की एकता, संगठन की मजबूती व युवाओं की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. मौके पर प्रदेश संयोजक ने कहा कि एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करें और एक-दूसरे की मदद करें. अपने बच्चों को अच्छा संस्कार दें, ताकि बच्चे अच्छे नागरिक बन कर समाज व देश का नाम रोशन कर सकें. उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समरसता व संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया. जिलाध्यक्ष संजीत गुप्ता ने कहा कि चतरा में समाज के लोगों के लिए धर्मशाला बनाया जायेगा, इस पर प्रदेश संयोजक ने निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया. सम्मेलन में जिले की 17 इकाई के लोग शामिल हुए. वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की. संचालन आशीष कुमार गुप्ता ने किया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, प्रदेश महासचिव नर्मता गुप्ता, जिला महासचिव चंद्रशेखर लाल गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष रविश चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता के अलावा सूरज गुप्ता, संतोष प्रसाद गुप्ता, सतीश गुप्ता समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola