1.113 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
1.113 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर गोठाई गांव के पास मारा छापा

विज्ञापन

कार्रवाई. पुलिस ने गुप्त सूचना पर गोठाई गांव के पास मारा छापा सिमरिया. पुलिस ने शुक्रवार की शाम बगरा-लावालौंग पथ स्थित गोठाई गांव के पास से 1.113 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में लावालौंग थाना क्षेत्र के जलमा गांव के राजू गंझू (पिता स्व पच्चू गंझू) व रामदेव गंझू (पिता कैलाश गंझू) शामिल हैं. वहीं सरफराज खान भागने में सफल रहा. गिरफ्तार तस्करों के पास से अफीम के अलावा दो मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किया गया. यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक नैथानी को सूचना मिली थी कि गोठाई के पास बगरा-लावालौंग रोड के किनारे जंगल मे कुछ तस्करों द्वारा अफीम की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर छापामारी दल का गठन किया गया. टीम जैसे ही सड़क किनारे जंगल के पास पहुंची, तो वाहन को देखकर तस्कर भागने लगे. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर दो तस्करों को पकड़ लिया. वहीं एक तस्कर जंगल का लाभ उठाकर भाग निकला. राजू के पास से प्लास्टिक के थैला में अफीम मिला. तस्करों ने पुलिस को बताया कि अफीम की खरीद-बिक्री के लिए आये हुए थे. इस संबंध में सिमरिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. वहीं फरार तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. टीम में एसडीपीओ के अलावा सीओ गौरव कुमार राय, थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह, एसआई राजू राणा व कई जिला बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola