सेवानिवृत्त दो शिक्षको को दी गयी विदाई

जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह
चतरा. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें सेवानिवृत्त हुए दो शिक्षको को विदाई दी गयी. डीएसई रामजी कुमार ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय औरू गेरूआ के शिक्षक किशोर कुमार व उत्क्रमित मध्य विद्यालय डाढ़ा के शिक्षक प्रदीप लिंडा को शॉल, स्मृति चिह्न व पावना देकर विदाई दी. साथ ही दोनों के कार्यकाल की सराहना की. डीएसई ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं और उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव व मार्गदर्शन शिक्षा जगत के लिए प्रेरणा बने रहेगें. मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव सच्चिदानंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी इकबाल कासिम, संतोष कुमार, अनूप उपाध्याय, सुनील कुमार शर्मा, उमेश तिवारी, संचिका प्रभारी अविनाश राय उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










