अफीम के संदेह में पकड़े गये दो लोगों को छोड़ा, जांच जारी

पकड़े गये लोग उक्त पदार्थ को बरही में तस्कर को देने की फिराक में थे
चतरा. इटखोरी थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में कथित अफीम के साथ दो लोगों को पकड़े जाने और बाद में छोड़ दिये जाने की चर्चा जोरों पर है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पुलिस ने इटखोरी से भारी मात्रा में अफीम जैसे पदार्थ के साथ दो लोगों को पकड़ा और थाना लाया. पकड़े गये लोगों को लगभग 24 घंटे तक रखने के बाद छोड़ दिया गया. सूत्रों के अनुसार, पकड़े गये लोगों से मोटी रकम लेकर छोड़ दिया गया. पकड़े गये लोग उक्त पदार्थ को बरही में तस्कर को देने की फिराक में थी. जब्त अफीम जैसा पदार्थ का उपयोग अफीम का वजन बढ़ाने में किया जाता है. पुलिस जब्त पदार्थ को मिट्टी बता कर दोनों को छोड़ दिया. इस संबंध में एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में गड़बड़ी पाये जाने पर इसमें शामिल पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










