बोड़ा मोड़ से जीपीएस तोड़कर ट्रक की चोरी
Published by : VIKASH NATH Updated At : 19 Aug 2025 4:34 PM
थाना क्षेत्र के बोड़ा मोड़ के पास खड़े एक ट्रक (जेएच02एजे8030) को चोरों ने सोमवार की रात चुरा लिया
हंटरगंज. थाना क्षेत्र के बोड़ा मोड़ के पास खड़े एक ट्रक (जेएच02एजे8030) को चोरों ने सोमवार की रात चुरा लिया. ट्रक को ले जाने से पहले चोरों ने उसका जीपीएस उपकरण उखाड़ कर सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि वाहन की लोकेशन ट्रेस न हो सके. जानकारी के अनुसार ट्रक चालक बोड़ा मोड़ निवासी मोहम्मद ओसामा सोमवार की शाम वाहन को घर से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया. इसी बीच देर रात चोरों ने ट्रक की चोरी कर फरार हो गये. घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रक मालिक हंटरगंज निवासी राजू नयन सिंह ने बरही टोल टैक्स कटने की सूचना पाकर चालक को फोन किया. चालक ने जब वाहन की स्थिति बताने के लिए मौके पर पहुंचा, तो ट्रक गायब मिला और जीपीएस उपकरण टूटा हुआ सड़क किनारे पड़ा था. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचकर मामले की जानकारी ली. साथ ही जीपीएस को बरामद कर लिया. चोरों की धर पकड़ के लिए जांच शुरू कर दी. वाहन मालिक ने ट्रक चोरी से संबंधित थाना में आवेदन दिया है. इस संबंध थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










