मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से महिलाएं परेशान

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से महिलाएं परेशान

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि अब तक जिले के लाभुक महिलाओं के खाते में नहीं पहुंची है.

विज्ञापन

चतरा. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि अब तक जिले के लाभुक महिलाओं के खाते में नहीं पहुंची है. इससे महिलाएं परेशान हैं. राशि आने का इंतजार कर रही हैं. लाभुक महिलाओं का कहना है कि राज्य के अन्य जिलों में जनवरी व फरवरी माह का एक साथ पांच-पांच हजार रुपये का भुगतान हो चुका है, लेकिन चतरा जिले में अब तक भुगतान नहीं हुआ. हर रोज काफी संख्या में महिलाएं अपने-अपने बैंकों में पहुंच कर खाता अपडेट करा रही हैं. राशि नहीं आने की बात सुनकर मायूस होकर लौट जा रही हैं. कई महिलाएं सामाजिक सुरक्षा कार्यालय व प्रखंड कार्यालय पहुंच कर राशि आने की जानकारी ले रही हैं. महिलाओं ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से जल्द से जल्द योजना की राशि खाता में भेजने की मांग की है. बता दें कि जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के एक लाख 74 हजार 491 लाभुक हैं.

तकनीकी समस्या से हो रही है परेशानी : डीएसएसओ

जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी सुकरमनी लिंडा ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण लाभुकों को भुगतान नहीं हो पा रहा है. तकनीकी समस्या दूर होते ही महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की दो माह (जनवरी व फरवरी) की राशि पांच-पांच हजार रुपये भेज दी जायेगी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola