आजाद मुहल्ला में ट्रांसफॉर्मर खराब, बढ़ी परेशानी
Published by :ANUJ SINGH
Published at :19 Sep 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन

गांगपुर गांव के आजाद मुहल्ला में कई दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब है.
विज्ञापन
गिद्धौर. गांगपुर गांव के आजाद मुहल्ला में कई दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब है. इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं. ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 40 घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित है. शाम के समय छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में परेशानी होती है. ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से तत्काल नये ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




