टंडवा के कुमडांग गांव में लगा ट्रांसफार्मर

ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण एक सप्ताह से लोग परेशान थे.
टंडवा. प्रखंड क्षेत्र के कुमडांग में ट्रांसफार्मर लगा दिया गया. इसका उदघाटन प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, सीसीएल सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास व जिला परिषद सदस्या देवंती देवी ने संयुक्त रूप से किया. कुमडांग गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण एक सप्ताह से लोग परेशान थे. ग्रामीणों की समस्या सांसद कालीचरण सिंह के संज्ञान में जाते ही उन्होंने इस समस्या के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश दिया. इसके बाद गांव में नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया. मौके पर प्रमोद कुमार सिंह, संजीव पांडेय, रामचंद्र गुप्ता, विजय कुमार साहू, सुरेश प्रसाद साहू, अमलेश नारायण दास, संतोष साव, दिनेश्वर साव, गुरुदयाल साव, कांशी साव, मधु राणा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










