बीएलओ के लिए प्रशिक्षण शिविर

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बीएलओ के लिए प्रशिक्षण शिविर

प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें उपस्थित बीएलओ को प्रशिक्षक रमेश प्रसाद व अजीत कुमार झा ने नजरी नक्शा, की-मैप, जियो फेसिंग का प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में एसडीओ जहूर आलम उपस्थित थे. उन्होंने सभी बीएलओ को 23 से 28 जून तक रिपोर्ट जमा करने की बात कही. प्रखंड में 160 बीएलओ हैं, जिसमें 40 गायब पाये गये. सभी का एक दिन का मानदेय रोकने का निर्देश दिया गया. वहीं बीएलओ को मैप के माध्यम से मतदान केंद्र पर जानेवाले सभी रास्ते का नक्शा तैयार करने, नजरी नक्शा नये सिरे से तैयार करने, सभी घरों, मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारा के अलावा सरकारी व निजी भवन का सर्वे करने, जिओ फेंसिंग जीपीएस के माध्यम से सभी मतदान केंद्र के टोला मुहल्ला का नक्शा तैयार करने की बात कही गयी. बीएलओ को एक परिवार के सभी सदस्य को एक ही जगह मतदान केंद्र में जोड़ने की बात कही गयी. प्रशिक्षण में बीडीओ निखिल गौरव कमान कश्यप, पर्यवेक्षक बीपीआरओ योगेश शर्मा, बीपीओ निरंजन कुमार, एजीएम सुनील लकड़ा, प्रधान सहायक संतोष गुप्ता, मोती यादव समेत बीएलओ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola