ढोड़ा पुल के पास ट्रैक्टर पलटा, 30 घायल

Updated:
विज्ञापन
ढोड़ा पुल के पास ट्रैक्टर पलटा, 30 घायल

मुंडन संस्कार में शामिल कौलेश्वरी पहाड़ जा रहे थे

विज्ञापन

: मुंडन संस्कार में शामिल कौलेश्वरी पहाड़ जा रहे थे हंटरगंज. हंटरगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित कडरूआ ढोड़ा पुल के समीप बुधवार की शाम एक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार 30 लोग घायल हो गये. सभी बिहार के शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरवा गांव से कौलेश्वरी पहाड़ आ रहे थे. इस दौरान उक्त पुल के पास पीछे से आ रहे एक खाली ट्रैक्टर ने लोगों से भरे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया. स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. 30 की संख्या में मरीजों के सीएचसी पहुंचने पर अफरा तफरी का माहौल रहा. बेड के अभाव में घायलों को जमीन पर लिटा कर इलाज किया गया. कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. श्रद्धालुओं ने बताया कि पाचु मांझी की पुत्री के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए कौलेश्वरी पहाड़ आ रहे थे. घायलों में साबुनी देवी, सुधिया देवी, मुन्नी देवी, शांति देवी, मिथिलेश मांझी, पार्वतिया देवी, मोही मांझी, नितेश कुमार सिंह, राधिका कुमारी, पायल कुमारी, नंदनी कुमारी, मंजू देवी, रामाश्रय मांझी, राहुल कुमार, रंजन कुमार, मनोज मांझी समेत अन्य शामिल थे, जो उचिरवा, महुआडीह, रमना व परैया गांव के बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola