गिद्धौर में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Author Dinbandhu thakur
Updated:
विज्ञापन

सूचना मिली थी कि पहरा पंचायत की नदियों से अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है.
विज्ञापन
गिद्धौर. थाना क्षेत्र की पहरा पंचायत के बरटा रोड में पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा कर रहे थे. इस क्रम में अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया. सीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पहरा पंचायत की नदियों से अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है. इसी सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गयी है. छापेमारी अभियान में पुलिस बल के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










