खंभे से बांध रातभर भर पीटते रहे, हो गयी मौत

सदर थाना क्षेत्र के ब्रह्मणा पंचायत के मलिया गांव में चोरी के आरोप में पकड़े गये एक युवक को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला.
चतरा. सदर थाना क्षेत्र के ब्रह्मणा पंचायत के मलिया गांव में चोरी के आरोप में पकड़े गये एक युवक को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला. युवक का नाम सत्यम कुमार (22) पिता- ब्रह्मदेव साहू है. वह किशुनपुर मुहल्ले का रहनेवाला था. बताया जाता है कि शनिवार रात वह सोलर प्लेट की चोरी कर रहा था. इसी दौरान गांव के कुछ लोगो ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. सूचना मिलते ही गांव के काफी लोग वहां जमा हो गये उसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी. ग्रामीणों ने उसे खंभे में उसे रातभर बांधे रखा. इसकी जानकारी आरोपी के चचेरे भाई को हुई.उसने ने इसकी जानकारी सत्यम के पिता को दी. इसके बाद दोनों रविवार की सुबह गांव पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को सत्याम से मिलने नहीं दिया. साथ ही पहले सोलर प्लेट के एवज में पैसे ही मांग की. इसी बीच फिर से युवक की पिटाई की गयी, जिससे उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उसके बाद परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में मृतक के पिता ने सदर थाना में आवेदन देकर चार नामजद व 30-40 अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने गांव से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




