तीन लोगों पर पुत्री की गला दबा कर हत्या करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
तीन लोगों पर पुत्री की गला दबा कर हत्या करने का आरोप

थाना क्षेत्र के केवलिया गांव निवासी कैल यादव ने थाना में आवेदन दिया है

विज्ञापन

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के केवलिया गांव निवासी कैल यादव ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें अपनी पुत्री की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जिसमें पुत्री के पति रूपेश यादव, उसके भाई कमलेश यादव, रमेश यादव को आरोपी बनाया गया है. बताया कि पुत्री की शादी 2008 में परहियाडीह गांव निवासी रूपेश यादव से हुई थी. शुरूआत में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. 12 मार्च 2026 को सूचना मिली कि पुत्री की मृत्यु हो गयी है. जब वहां पहुंचा, तो देखा कि शव पड़ा हुआ था. ससुराल वाले दबाव डाल कर अंतिम संस्कार करा दिया. जब नाती से पूछा, तो बताया कि मां की उक्त तीनों ने गला दबाकर हत्या कर दी है. ससुराल वाले बेटी की मृत्यु का कारण बीमारी बता रहे हैं. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.

गर्मी के दस्तक देते ही सूख गयी मोहाने नदी

इटखोरी. गर्मी के दस्तक देते ही इटखोरी की मोहाने नदी का पानी सूख गया है. पानी की जगह रेत उड़ रहे हैं. मोहाने नदी सूखने से नदी किनारे बसे गांव के लोग व पशु-पक्षियों के लिए पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. कई गांव के लोग घरेलू काम बर्तन व कपड़ा सफाई नदी के पानी से करते हैं. सबसे अधिक परेशानी जंगली जानवरों को होगी. जंगली जानवर प्यास बुझाने के लिए मोहाने नदी ही निर्भर हैं, उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ेगा. वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola