ePaper

चोरी की बाइक व हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 05 Nov 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की बाइक व हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

सदर व गिद्धौर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चोरी की बाइक व हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

चतरा. सदर व गिद्धौर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चोरी की बाइक व हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में चतरा शहर के दीभा मुहल्ला निवासी दीपक कुमार (पिता अजय राम), बुच्चीडाड़ी निवासी अमित कुमार (पिता कृष्णा रविदास) व लेम पंचायत के सिंहपुर गांव निवासी आकाश कुमार (पिता अशोक रविदास) के नाम शामिल है. अपराधियों के पास से एक चोरी का बिना नंबर की बाइक, एक देसी कट्टा, एक कारतूस, दो मोबाईल व एक प्लास जब्त किया गया. सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि गिद्धौर पुलिस को सूचना मिली थी कि चिरैया गांव निवासी मुखलाल गंझू का एक ट्रैक्टर को कुछ लोग लेकर भाग रहे हैं. सूचना के आलोक में पुलिस ने उसका पीछा किया. पुलिस नजदीक आता देख ट्रैक्टर सिंदुवारी जंगल में छोड़ दिया. जहां से गिद्धौर पुलिस ने उसे बरामद कर थाना ले आयी. गिद्धौर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने अपराधियों का पीछा किया और इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी. सदर पुलिस ने कुल्लू मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बाइक से आ रहे तीनों को धर दबोचा गया. इस तरह गिद्धौर पुलिस व सदर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी लेने पर हथियार जब्त किया गया. इस संबंध में आर्म्स एक्ट व अन्य एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola