2.18 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
2.18 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए बाबा घाट मैदान से 2.16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

चतरा. सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए बाबा घाट मैदान से 2.16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में शहर के केशरी चौक निवासी अंशु कुमार (पिता-दयानंद प्रसाद), मारवाड़ी मुहल्ला निवासी प्रियांशु कुमार (पिता-स्व किशोर कुमार वर्मा) व गिद्धौर थाना क्षेत्र के हेठ टोला निवासी संतोष कुमार (पिता-छकोड़ी यादव) शामिल हैं. यह जानकारी थाना प्रभारी विपिन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबा घाट मैदान में कुछ लोग ब्राउन शुगर पीने व पिलाने का काम कर रहे हैं. सूचना के आलोक में एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को धर दबोचा गया. तलाशी लेने पर अंशु व प्रियांशु के पास से 0.82-0.82 ग्राम व संतोष के पास से 0.54 ग्राम ब्राउन शुगर मिला. संतोष व प्रियांशु ब्राउन शुगर बेचने व अंशु कुमार पीने का काम करता था. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में एसडीपीओ, थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, एएसआइ सुनील कुमार व कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola