बाइक की डिक्की से 46 हजार निकाल फरार हो गये उचक्के

Updated:
विज्ञापन
बाइक की डिक्की से 46 हजार निकाल फरार हो गये उचक्के

भुक्तभोगी ने बताया कि एसबीआई डोभी शाखा से पैसा निकासी कर डिक्की में रखा था.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के बेला बहिया गांव निवासी रामसेवक यादव की बाइक (जेएच 05 एजे-9955) की डिक्की से 48 हजार रुपये किसी ने निकाल लिये. भुक्तभोगी ने बताया कि एसबीआई डोभी शाखा से पैसा निकासी कर डिक्की में रखा था. हंटरगंज पहुंच कर जमुना साव की किराना दुकान में सामान लेने चला गया. इस बीच अपाची बाइक से आये उचक्के डिक्की से रुपये निकाल कर फरार हो गये. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. एएसआई राजदेव पांडेय दल बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही सीसीटीवी कैमरा को खंगाला और अपराधियों की पहचान की गयी, जिनकी गिरफ्तार के लिए छापामारी की जा रही है.

सुपरवाइजर व बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

गिद्धौर. प्रखंड कार्यालय सभागार में एसआइआर से संबंधित सुपरवाइजर व बीएलओ के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें बीडीओ राहुल देव उपस्थित थे. सुपरवाइजर व बीएलओ को विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण के तहत प्रपत्र 6, 7 व 8 भरने की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में सुपरवाइजर दिगंबर पांडेय, खुशबूलता, प्रियंका प्रिया, बीएलओ सुनैना देवी, प्रभा सिन्हा समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola