दुकान को तोड़ती हुई पेड़ से टकरायी वैन

Updated:
विज्ञापन
दुकान को तोड़ती हुई पेड़ से टकरायी वैन

इस घटना में वैन चालक बाल-बाल बचा.

विज्ञापन

गिद्धौर. अनियंत्रित पिकअप वैन बरियातु गांव स्थित बैजनाथ यादव की राशन दुकान को तोड़ती हुई पेड़ से जा टकरायी. इस घटना में वैन चालक बाल-बाल बचा. पिकअप वैन चालक मो उमर खान ने बताया कि वैन चतरा के समीर खान की है. वैन हजारीबाग की ओर से चतरा की ओर जा रही थी. इसी बीच अनियंत्रित होकर राशन दुकान को तोड़ती हुई पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में बैजनाथ यादव को लगभग 15 हजार का नुकसान हुआ है. वहीं वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री दल बल के साथ वहां पहुंचे और चालक को थाना ले गये.

नये थाना प्रभारी राहुल दुबे ने दिया योगदान

मयूरहंड. मयूरहंड थाना के 15वें थाना प्रभारी के रूप में राहुल दुबे ने योगदान दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को बनाये रखना व सभी को न्याय दिलाना प्राथमिकता होगी. थाना प्रभारी को थाना के कर्मी व अन्य लोगों ने अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया. इस अवसर पर एसआई कुसुम महतो, एएसआई पुनीत कुमार, एएसआई बिपिन बिहारी सिंह, पूर्व मुखिया इशहाक अली समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola