गाजे बाजे के साथ निकला दूसरा मंगला जुलूस

Updated:
विज्ञापन
गाजे बाजे के साथ निकला दूसरा मंगला जुलूस

प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक में रामनवमी के दूसरा मंगला जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाला गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक में रामनवमी के दूसरा मंगला जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाला गया. जुलूस की शुरुआत रामनवमी महासमिति अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा को बंशी दांगी ने चुनरी पहनाकर किया. समिति अध्यक्ष ने बताया कि लगातार मंगला जुलूस में लोग काफी संख्या में शामिल होकर जुलूस को ऐतिहासिक बना रहे है. जुलूस मुख्य चौक से निकलकर ब्लॉक मोड़ होते पूरे गांव का भ्रमण किया. इस दौरान भक्ति गानों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया. जुलूस में विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा, मुकेश कुमार, निरंजन दांगी, राजूलाल वर्मा, अनिल कुमार, राजेश कुमार राजू, छोटू कुमार समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

छात्राओं को नये पाठ्यक्रमों की दी गयी जानकारी

चतरा. महिला कॉलेज में बुधवार को नवनामांकित छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया. जिसमें 250 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया. प्राचार्य डॉ मनीष दयाल ने छात्राओं को नवीनतम संशोधित पाठ्यक्रम व राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित व विभाग के विभावि के द्वारा संशोधित चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की विशेष जानकारी दी. पहली बार नये नामांकन छात्राओं को भारतीय ज्ञान परंपरा का स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में पढ़ने व समझने का स्थान दिया गया है, जो कि विश्वविद्यालय की बहुत बड़ी उपलब्धि है. मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर तैय्यब अली, कर्मी लव किस्कू, संतोष कुमार, रूबी देवी, कमला तिर्की समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola