इटखोरी में सड़क ने लिया नाला का रूप

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
इटखोरी में सड़क ने लिया नाला का रूप

प्रखंड में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. सबसे अधिक परेशानी कच्चे मकान में रहनेवालों को हो गयी है.

विज्ञापन

इटखोरी. प्रखंड में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. सबसे अधिक परेशानी कच्चे मकान में रहनेवालों को हो गयी है. बारिश की स्थिति यह है कि पक्के मकान से भी पानी टपकने लगे हैं. इटखोरी स्थित कलाली रोड नाला का रूप ले चुका है. उक्त सड़क पर पूरा बाजार क्षेत्र का पानी बह रहा है. भारी बारिश से गली मुहल्लों में पानी भर गया है. खेत जलमग्न है. लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं. सब्जी बाजार में गुरुवार को दिन भर लोगों की आवाजाही कम रही. वहीं मोहाने नदी भी उफान पर है. इतवार बाजार स्थित सब्जी बाजार में पानी भर जाने से सब्जी विक्रेताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मोटर स्टैंड में भी यात्रियों की भीड़ नगण्य थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola