भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्षो से भरा रहा: डीसी

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त रवि आनंद, एसपी अनिमेष नैथानी सहित कई ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. साथ ही उनके जीवन, संघर्ष व योगदान को याद किया गया. उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया. उन्होंने समाज में जागरूकता, आत्मसम्मान व एकता की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उनके जीवन को सामाजिक न्याय, समानता व जनकल्याण के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण बताया. कहा कि उनके आदर्शों का अनुसरण कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौके पर एसी अरविंद कुमार, सीएस डॉ सत्येंद्र सिन्हा, डीएसई राजमी कुमार, डीपीओ शिशिर पंडित उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










