शांतिपूर्ण माहौल मे कदाचार मुक्त हुई परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल मे कदाचार मुक्त हुई परीक्षा

जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाॅय समेत 19 पदों के लिए परीक्षा ली गयी.

विज्ञापन

चतरा. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर बहाली को लेकर रविवार को चतरा कॉलेज में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाॅय समेत 19 पदों के लिए परीक्षा ली गयी. परीक्षा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 120 अभ्यर्थी शामिल हुए. परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त हुई. सिविल सर्जन डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से विभिन्न पद रिक्त पड़े थे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में परेशानी हो रही थी. इधर, परीक्षार्थियों ने सभी प्रश्न अंग्रेजी में पूछे जाने का आरोप लगाया. कहा कि हिंदी में प्रश्न पूछे जाते, तो बेहतर होता. इस संबंध में सीएस ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश पर अंग्रेजी में प्रश्न पूछे गये हैं.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola