लावालौंग-भूषाड़ मार्ग की स्थिति जर्जर, बढ़ी परेशानी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
लावालौंग-भूषाड़ मार्ग की स्थिति जर्जर, बढ़ी परेशानी

भारी बारिश से लावालौंग-भूषाड़ सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी है. इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

लावालौंग. भारी बारिश से लावालौंग-भूषाड़ सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी है. इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर अनगिनत गड्ढे के कारण बाइक के अलावा किसी भी तरह के वाहन का आवागमन नहीं हो पाता है. बरसात के दिनों में आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. उक्त सड़क से भूषाड़ के अलावा शांभे, मड़वा, बनवार समेत कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं. ग्रामीण जितेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि सड़क पूरी तरह से जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola