वज्रपात से किशोरी की मौत
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

पूजा बगीचे में बारिश से बचने का प्रयास कर रही थी.
विज्ञापन
टंडवा. प्रखंड के बड़गांव पंचायत के ग्राम बानपुर में शनिवार को बारिश के साथ वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट में आने से पूजा कुमारी (17) पिता स्व सुरेश साव की मौत हो गयी. घटना करीब तीन बजे की है. पूजा बगीचे में बारिश से बचने का प्रयास कर रही थी. इस बीच वज्रपात हुआ.
वज्रपात से पांच मवेशियों की मौत
सिमरिया. थाना क्षेत्र के सिकरी व हुरनाली के मरहा गांव में शनिवार को बारिश के साथ वज्रपात की हुई घटना में पांच मवेशियों की मौत हो गयी. सिकरी में खुशी महतो के तीन मवेशी व मरहा गांव के सेवा गंझू व मानदेव गंझू के एक-एक बैल की मौत हुई है. पांचों मवेशी पेड़ के पास चर रहे थे. इस दौरान वज्रपात की घटना हुई. पशुपालकों ने प्रखंड प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










