पुराने रास्ते से ही जुलूस निकालें: सीओ

रामनवमी को देखते हुए सीओ सविता सिंह ने सभी अखाड़ा के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
इटखोरी. रामनवमी को देखते हुए सीओ सविता सिंह ने गुरुवार को सभी अखाड़ा के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. सीओ ने पुराने रास्ते से ही झांकी व जुलूस निकालने को कहा. रास्ते में किसी तरह के बदलाव से इनकार किया. उन्होंने कहा कि रामनवमी के महत्व व आस्था का ख्याल रखते हुए झांकी व जुलूस निकालें. मृत्युंजय सिंह ने सभी से सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का अनुरोध किया. जुलूस व झांकी को देखते हुए रात आठ बजे से भारी वाहनों के प्रवेश कर रोक लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिप सदस्य सरिता देवी, रामनवमी पूजा महा समिति के अध्यक्ष पंकज सिंह, मुखिया विकास सिंह,जुगेश्वर दांगी,रंजय भारती, अशोक यादव, राजेंद्र रजक, बद्री यादव, कैलाश सिंह ,नरेश चंद्रवंशी, भोला दांगी ,बिनोद गोप समेत कई लोग थे.
तय समय पर निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकालें
टंडवा. सरहुल, ईद व रामनवमी महापर्व को लेकर थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने की. संचालन थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा ने किया. एसडीपीओ ने विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों को निर्धारित मार्ग, तय समय में जुलूस निकालने काे कहा. साथ ही झारखंड हाइकोर्ट के निर्देशानुसार डीजे साउंड पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की बात कही. थाना प्रभारी ने कहा कि विधि-व्यवस्था को खराब करने वालों से सख्ती से निबटा जायेगा. मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, विश्वजीत उरांव, मुनि देवी, सुबेश राम, राजेश चौधरी, विकाश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन राम, मुकेश कुशवाहा, मो कुदुस, मनीर आलम, टंडवा बाजार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नंदा थापा, बासुदेव बसंत, देवकी रजक, राजेंद्र नायक आदि ने रामनवमी जुलूस के दौरान बिजली, पेयजल की समुचित व्यवस्था करने की मांग की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




