अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर रोक लगायें : डीसी

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर रोक लगायें : डीसी

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. मौके पर उपायुक्त ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम को लेकर लगातार छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. मौके पर उपायुक्त ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम को लेकर लगातार छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. आम्रपाली परियोजना के महाप्रबंधक को सीटीओ की सभी शर्तों का अनुपालन सख्ती से कराने की बात कही. साथ ही परियोजना में रोड स्वैपिंग मशीन की अविलंब खरीद करते हुए काम शुरू करने का निर्देश दिया. बॉडी एक्सीडेंट वाहन को लेकर आम्रपाली महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि कोलियरी क्षेत्र में कोयले के परिवहन में बॉडी एक्सीडेंट वाहन का उपयोग नहीं किया जा रहा है. उपायुक्त ने अवैध उत्खनन के खिलाफ हो रही कार्रवाई की धीमी गति पर नाराजगी जतायी. साथ ही सीओ, थाना प्रभारियों को अभियान में तेजी लाते हुए अवैध उत्खनन करनेवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया. इटखोरी अंचल में अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध सीओ और थाना प्रभारी द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी. बैठक में डीएमओ मनोज टोप्पो सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola