ePaper

असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों के साथ की मारपीट, कई घायल

Updated at : 10 Jun 2024 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों के साथ की मारपीट, कई घायल

गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन

चतरा. गिद्धौर थाना क्षेत्र के इचाक गांव में संचालित पत्थर माइंस का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. रविवार की देर शाम कुछ लोग गांव पहुंच कर ग्रामीणों के साथ मारपीट की, जिसमें कई ग्रामीण घायल हो गये. घायलों में सुधीर सिंह, उनकी पत्नी सुजंती देवी, बहू आरती देवी, अंशु राज समेत कई शामिल हैं. घायलों को एंबुलेंस से चतरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली. ग्रामीणों ने मारपीट करने का आरोप माइंस संचालक पर लगाया है. कहा कि माइंस संचालक द्वारा कुछ असामाजिक तत्वों को गांव में भेज कर मारपीट करायी गयी है. साथ ही धमकी दी गयी कि माइंस का विरोध करने पर अंजाम बुरा होगा. इस संबंध में ग्रामीणों ने थाना में मारपीट करने वालों के खिलाफ आवेदन दिया है. मालूम हो कि तीन दिनों से माइंस संचालक व ग्रामीणों के बीच विवाद चल रहा है. ग्रामीण घनी आबादी में माइंस खुलने का विरोध कर रहे हैं, तो माइंस संचालक पत्थर निकालने का काम कर रहा है, जिसे लेकर ग्रामीण व माइंस संचालक के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है. इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणाें के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की छानबीन करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola