फुटबॉल अंडर 17 जूनियर ब्वॉयज में सिमरिया विजेता बना

प्रखंड के मुरवे स्टेडियम में आयोजित फर्स्ट जिला चैंपियनशिप का समापन सोमवार को हुआ.
सिमरिया. प्रखंड के मुरवे स्टेडियम में आयोजित फर्स्ट जिला चैंपियनशिप का समापन सोमवार को हुआ. चैंपियनशिप में फुटबॉल अंडर 17 जूनियर ब्वॉयज में सिमरिया विजेता, एदला की टीम उपविजेता, फुटबॉल अंडर 21 में कीक चतरा विजेता व रामुंडा ब्रदर्स कल्याणपुर उप विजेता रहा. वॉलीबॉल में उदयन पब्लिक स्कूल तेतरमोड़ विजेता और एदला क्लब एदला उपविजेता रहा. झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. उन्होंने कहा कि खेल का आयोजन होने से क्षेत्र के युवक-युवतियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है. चैंपियनशिप के मुख्य एथलीट एडवाइजर एनूल हक ने बताया कि इस चैंपियनशिप से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी किया जायेगा, जो चतरा जिला का राज्य में प्रतिनिधित्व करेंगे. मौके पर बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, सीओ गौरव कुमार राय, थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, एसडीपीएफ के मुख्य संरक्षक प्रेमलत्ता चंद्रा, एसडीपीए चतरा महासचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष भीम गंजू, उप सचिव पंकज कुमार साहू, प्रमुख रोहन साहू, सलीम अख्तर, मो साहिल, जयप्रकाश सिंह, विनोद कुमार महतो, मुखिया सुधीर कुमार सिंह, आशीष गंझू, इंद्रदेव पासवान, राजेश कुमार यादव , जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, सोनी देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










