किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने शिवकुमार

Updated:
विज्ञापन
किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने शिवकुमार

ग्रामीण क्षेत्र में विलुप्त होती गन्ने की खेती को अब जीवित रखने के लिये एकतारा गांव के किसान सह समाजसेवी एकतारा गांव निवासी शिवकुमार सिंह प्रेरणास्रोत बन गये हैं.

विज्ञापन

मयूरहंड. ग्रामीण क्षेत्र में विलुप्त होती गन्ने की खेती को अब जीवित रखने के लिये एकतारा गांव के किसान सह समाजसेवी एकतारा गांव निवासी शिवकुमार सिंह प्रेरणास्रोत बन गये हैं. वे ढाई एकड़ से अधिक भूमि पर गन्ने की खेती के बाद अब गुड़ उत्पादन कर आर्थिक रूप से समृद्धि हो रहे हैं. गन्ने से रस निकाल अब कोलसार में रावा के साथ सूखा गुड़ बना रहें हैं. गुड़ की सोंधी खुशबू से क्षेत्र महक रहा है. किसान ने इस वर्ष 100 क्विंटल गुड़ उत्पादन का लक्ष्य रखा है. वे नये तरीके से गन्ने की पेराई कर रहे है. कोलसार में बड़े-बड़े मोटर के माध्यम से संचालित मशीन से गन्ने की पेराई हो रही है, जिसमें कम समय में अधिक गन्ने की रस को निकाला जा रहा है. उसके बाद गुड़ बनाया जाता है. बड़े चूल्हे का भाट में बड़े कड़ाही में रस के माध्यम से गुड़ बनाने की प्रक्रिया जारी है.

25 साल से कर रहे हैं खेती

किसान शिवकुमार सिंह ने बताया कि गन्ने की खेती में काफी मेहनत की जरूरत होती है. 25 वर्षों से लगातार गन्ने की खेती कर खुशहाल व समृद्ध बन रहा हूं. गुड़ उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ आर्थिक आमदनी भी कर रहा हूं. धान व गेहूं के उत्पादन के अपेक्षा गन्ने की खेती में मुझे आर्थिक आमदनी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola