ePaper

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 28 December 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, कई दिनों से रुके कार्य होंगे पूर्ण

Updated at : 28 Dec 2025 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Vrishchik Rashifal 28 December 2025

आज का वृश्चिक राशिफल 28 दिसंबर 2025

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 28 December 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शनिवार. पढ़ें आज का दैनिक वृश्चिक राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 28 December 2025: आज 28 दिसंबर 2025, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी उपरांत नवमी तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मीन राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. बुध वृश्चिक राशि , देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार.

Vrishchak Aaj Ka Rashifal वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए साहस, पराक्रम और विजय का रहेगा. आप अपनी अटकी हुई योजनाओं को गति देने में सफल रहेंगे और मानसिक रूप से काफी दृढ़ महसूस करेंगे.
करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आप अपने शत्रुओं और विरोधियों पर हावी रहेंगे. आपके काम करने के नए तरीके से उच्च अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं.
रिलेशनशिप: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपको प्रसन्न करेगा.
स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप बहुत सक्रिय और ऊर्जावान रहेंगे. पुरानी चली आ रही किसी बीमारी में सुधार देखने को मिलेगा. हालांकि, मांसपेशियों में खिंचाव या चोट लगने की आशंका है.
सावधानी: अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपका आत्मविश्वास दूसरों को अहंकार लग सकता है. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी रणनीति को उजागर न करें. जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचें.
उपाय: रविवार होने के कारण सूर्य देव को जल दें. हनुमान जी के मंदिर जाकर “हनुमान चालीसा” का पाठ करें और उन्हें गुड़ का भोग लगाएं.
शुभ रंग: गहरा लाल (Maroon) / नारंगी
शुभ अंक: 9 या 1

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

Also Read: Aaj Ka Panchang 28 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola