Aaj Ka Kanya Rashifal 28 December 2025: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए पढें दैनिक राशिफल

आज का कन्या राशिफल 28 दिसंबर 2025
Aaj Ka Kanya Rashifal 28 December 2025: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक कन्या राशिफल.
Aaj Ka Kanya Rashifal 28 December 2025: आज 28 दिसंबर 2025, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी उपरांत नवमी तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मीन राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. बुध वृश्चिक राशि , देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार.
Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल
कन्या राशिफल: आज का दिन आपके लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने और लंबित कार्यों को पूर्ण करने का रहेगा. आपकी तार्किक क्षमता और बुद्धिमत्ता की सराहना होगी.
करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता चरम पर रहेगी. डेटा, अकाउंट्स या प्रबंधन से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है.
रिलेशनशिप: परिवार के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद सुलझेंगे. भाई-बहनों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. प्रेम संबंधों में गंभीरता आएगी .
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य स्थिर रहेगा, लेकिन काम की अधिकता के कारण मानसिक थकान महसूस हो सकती है. पाचन तंत्र का ध्यान रखें और बाहर के मसालेदार भोजन से परहेज करें.
सावधानी: आज हर छोटी बात पर अत्यधिक विश्लेषण करने से बचें, अन्यथा आप महत्वपूर्ण अवसर खो सकते हैं. दूसरों के विवादों में टांग न अड़ाएं. खुद को शांत रखने का प्रयास करें.
उपाय: रविवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल अर्पित करें. गाय को हरा चारा खिलाना और माथे पर चंदन का तिलक लगाना आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगा.
शुभ रंग: हल्का हरा / क्रीम
शुभ अंक: 3 या 6
चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




