गांगपुर उप स्वास्थ्य केंद्र से कई सामान की चोरी

Updated at : 16 Mar 2026 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
गांगपुर उप स्वास्थ्य केंद्र से कई सामान की चोरी

चोरों ने केंद्र से बैट्री, इन्वर्टर, फ्रिज के अलावा काफी मात्रा में दवा की चोरी कर ली.

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गांगपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने केंद्र से बैट्री, इन्वर्टर, फ्रिज के अलावा काफी मात्रा में दवा की चोरी कर ली. सफाई कर्मी रूबी देवी सोमवार सुबह उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. इसकी जानकारी एसएचओ पंकज हिमालया को दी. सूचना मिलते ही पंकज हिमालया केंद्र पहुंच कर देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचे. इस संबंध में सीएचओ ने थाना में आवेदन दिया है.

स्वास्थ्य उप केंद्र जर्जर, मरीजों को हो रही परेशानी

पत्थलगड्डा. प्रखंड का नावाडीह स्वास्थ्य उपकेंद्र जर्जर हो गया है. प्लास्टर टूट-टूट कर गिर रहा है. खिड़की दरवाजा भी टूट गये हैं. जिसके कारण यहां रहने वाली एएनएम व केंद्र आने वाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. 20 साल पूर्व बने इस केंद्र भवन की एक बार भी मरम्मत नहीं करायी गयी है. जर्जर भवन को देखते हुए नावाडीह से डेढ़ किमी दूरी पर स्थित अंबाडीह स्कूल भवन में इसे शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे मरीजों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है. स्कूल में सुविधा नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने में परेशानी होती है. भवन निर्माण का टेंडर हुए एक माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ है. भवन का निर्माण 55 लाख रुपये की लागत से होना है. दूसरी ओर संवेदक ने बताया कि आवंटन उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है. आवंटन प्राप्त होते ही कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola