शहीद जवान नीरज क्षेत्री की सातवीं पुण्यतिथि मनायी गयी
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 02 Jun 2026 8:37 PM
कमांडेंट समेत सभी पदाधिकारी व जवानों ने शहीद के चित्र पर पुष्पचक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
चतरा. 35वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप में मंगलवार को शहीद आरक्षी नीरज क्षेत्री की सातवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देश पर बटालियन मुख्यालय समेत सभी कंपनी मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर पुण्यतिथि मनायी गयी. इस दौरान कमांडेंट समेत सभी पदाधिकारी व जवानों ने शहीद के चित्र पर पुष्पचक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवान के सम्मान में दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. कमांडेंट ने शहीद नीरज क्षेत्री के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठ व राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान हमेशा जवानों को प्रेरणा देता रहेगा. बताया कि दो जून 2019 को दुमका जिला रानेश्वर थाना क्षेत्र के कठलिया क्षेत्र में पुलिस, एसएसबी व नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गयी थी, जिसमें जवान नीरज क्षेत्री शहीद हो गये थे. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी अनेंद्रमणी सिंह, उप कमांडेंट दीपक कुमार सिंह, रोहित मुकडुम जयंत समेत कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










