सोनबिगहा में सात दिवसीय महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
सोनबिगहा में सात दिवसीय महायज्ञ शुरू

प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड के सोनबिगहा गांव में सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान मुख्य रूप से शामिल हुए. कलश यात्रा सोनबिगहा गांव से निकली, जो हेरू नदी के तट पर पहुंची. वहां कलश में जल लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां कलश स्थापित किया गया. मौके पर आरा मुखिया ललिता कुमारी, देवरिया मुखिया गुड्डू दुबे के अलावा राजेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, चुन्नू सिंह, शिवकुमार चौबे, शिवकुमार सिंह, अजय कुमार, युगल सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

भंडारे के साथ मंदिर के वार्षिकोत्सव का समापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह बाजोबार स्थित मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर का 24 घंटे का वार्षिकोत्सव दूसरे दिन शनिवार को हवन व भंडारे के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान रामचरित मानस का पाठ किशोरी कांत शर्मा, उमेश पांडेय, विजय पांडेय व सुदामा पांडेय ने किया. यजमान के रूप में खुशियाल राणा, भैरव प्रसाद, देवकी यादव व टेपा महतो सपरिवार शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व मुखिया मेघन दांगी, रमेश ठाकुर, बिनोद दांगी, राजेश दांगी, मनोज राणा, कृष्णा दांगी, विश्वजीत दांगी, महादेव राणा, प्रकाश दांगी, राहुल राणा, विकास कुमार सहित कई लोगों की भूमिका रही.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola