ePaper

सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

Updated at : 08 Sep 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

बेंगोकला पंचायत के केंदुवा सहोर गांव स्थित शहीद नीलांबर पीतांबर खेल मैदान में सोमवार को सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

कान्हाचट्टी. बेंगोकला पंचायत के केंदुवा सहोर गांव स्थित शहीद नीलांबर पीतांबर खेल मैदान में सोमवार को सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. उदघाटन जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष सिकेंद्र खरवार, बेंगोकला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कौलेश्वर सिंह भोगता व उप-मुखिया चंद्रदेव ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. टूर्नामेंट का आयोजन हरियोखार स्पोर्ट क्लब की ओर से किया गया है. उदघाटन मैच अमकुदर बनाम केंदुआ सहोर के बीच खेला गया. इसमें अमकुदर ने केंदुआ सहोर को 1-0 से पराजित किया. टूर्नामेंट में 24 टीमों ने भाग लिया है. विजेता को 20 हजार, उपविजेता को 15 हजार, तृतीय पुरस्कार दस हजार रूपये नकद व शील्ड दिया जायेगा. मौके पर वार्ड सदस्य कैलाश सिंह खरवार, पवन गुप्ता, समाजसेवी नरेश सिंह खरवार, संतोष सिंह खरवार, अनिल सिंह खरवार, संतोष यादव, राजू सिंह, वार्ड सदस्य राजू सिंह अरुण यादव महरू सिंह, राजेश सिंह खरवार, बीरेंद्र सिंह, अनूप सिंह, विनोद सिंह खरवार, अरुण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola