हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बैशाखी सह खालसा पंथ

Updated:
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बैशाखी सह खालसा पंथ

प्रखंड के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा डुमरी व श्री गुरु सिंह सभा केदली कला में मंगलवार की देर शाम बैशाखी सह खालसा पंथ काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा डुमरी व श्री गुरु सिंह सभा केदली कला में मंगलवार की देर शाम बैशाखी सह खालसा पंथ काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इसे लेकर कई दिनों से प्रभात फेरी निकाली जा रही है. विशेष दीवान सजाया गया है. जिसमें बच्चों के द्वारा कीर्तन दरबार का गायन व गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ सुखमणि साहेब, रहरास साहेब, आरती साहेब, विशेष दीवान सजाकर बैसाखी सह खालसा पंथ के बारे में बताया गया. साथ ही जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, वाहेगुरु जी के खालसा वाहेगुरु जी के फतेह के नारे लगाये. कार्यक्रम समाप्ति के बाद गुरु घर का अटूट लंगर की व्यवस्था की गयी. जिसमें सभी समुदाय के काफी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान सरदार कुंदन सिंह, बलजीत सिंह, सचिव जसविंदर सिंह, नंदकिशोर सिंह, कोषाध्यक्ष गौतम सिंह, नरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, शमशेर सिंह, चंदन सिंह, मनदीप सिंह, प्रताप सिंह, ज्ञान सिंह, सरदार शमशेर सिंह, खालसा युवा क्लब, माता साहिबा सोसाइटी, खालसा मेमोरियल क्लब, बाबा दीप सिंह सेवा समिति के द्वारा अहम भूमिका निभायी गयी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola