कुम्हार समाज की बैठक में एजुटता पर दिया गया बल

Updated:
विज्ञापन
कुम्हार समाज की बैठक में एजुटता पर दिया गया बल

प्रखंड के सोनवर्षा गांव स्थित सुरेंद्र प्रजापति के आवास पर बुधवार को कुम्हार समाज की बैठक हुई

विज्ञापन

प्रतापपुर. प्रखंड के सोनवर्षा गांव स्थित सुरेंद्र प्रजापति के आवास पर बुधवार को कुम्हार समाज की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता नरेश प्रजापति व संचालन उपेंद्र प्रजापति ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में संघ के जिला सचिव रंजीत प्रजापति व कमलेश प्रजापति उपस्थित हुए. बैठक में उपस्थित लोगों को एकजुटता पर बल दिया गया. इसे लेकर पंचायत से राज्य स्तर पर समाज को संगठित करने का निर्णय लिया गया. मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज का लगाव मिट्टी से रहा है. दिशोम गुरू स्व0 शिबु सोरेन ने कहा था कि कुम्हार जाति का मिट्टी का अधिकार मिलना चाहिए. अनुसुचित जाति के रूप में दर्जा दिया जायेगा. इसी मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिल कर ज्ञापन सौंपा गया. प्रखंड व पंचायत स्तर पर कमेटी बनाने के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया. जिसमें 20 अप्रैल तक कमेटी के गठन कर जिला को सौंपना है. बैठक में भोला प्रजापति, राजाराम प्रजापति, नंददेव प्रजापति, अनुराज प्रजापति, नंदु प्रजापति, विजय प्रजापति, शकलदेव प्रजापति, मदन प्रजापति, मोहन प्रजापति समेत काफी संख्या में कुम्हार समाज के लोग शामिल थे.

70 छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत

लावालौंग. पीएम श्री उत्क्रमित उवि लावालौंग में बुधवार को समारोह आयोजित कर कक्षा एक से सात तक के वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 बच्चों को सम्मानित किया गया. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अशोक पासवान ने की. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आकर मन लगा कर पढ़ाई करने व क्षेत्र, जिला का नाम रोशन करने की बात कही.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola