नेशनल टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप में झारखंड को तीसरा स्थान

झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल इंडिया स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है.
चतरा. यूपी के मथुरा में 16 से 19 सितंबर तक आयोजित अंडर-17 जूनियर नेशनल टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल इंडिया स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है. राज्य टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव आकिद खान ने कहा कि झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ी चतरा जिले के ही हैं. खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है. झारखंड टीम का बेहतर प्रदर्शन पर कई लोगो ने खिलाड़ियों को बधाई दी. एसोसिएशन के अध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने खिलाड़ियों व उनके परिजनों को बधाई दी है. टीम में अंकित कुमार दांगी, पंकज कुमार पासवान, हिमांशु कुमार, ऋषू राज गुप्ता, रंजीत केशरी, शशिकांत सिंह, गोलू केसरी, गुलफान खान, सोनू दीप, मो शदान, उज्ज्वल कुमार, रचित कुमार, रंजय राज, सुधांशु कुशवाहा, ऋतिक वर्मा, शिवपूजन कुमार यादव शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




