एसडीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान, 88 हजार का काटा चालान

Updated:
विज्ञापन
एसडीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान, 88 हजार का काटा चालान

अभियान के तहत कोल वाहन, दो पहिया, चार पहिया सहित अन्य वाहनों की गहनता से जांच की.

विज्ञापन

सिमरिया. एसडीओ महेश्वरी प्रसाद ने सोमवार की रात सुभाष चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के तहत कोल वाहन, दो पहिया, चार पहिया सहित अन्य वाहनों की गहनता से जांच की. इस दौरान कोल वाहनों के कागजात, लोडिंग, तिरपाल, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण और नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की. इस दौरान नियमो का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों का 88 हजार रुपये का चालान काटा गया. एसडीओ ने कहा कि बिना वैध कागजात व नशे की हालत में वाहन वाले को किसी कीमत में नही बख्शा जायेगा. सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जायेगा.

बिरहोर परिवारों के बीच खाद्यान्न का वितरण

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित जपुआ में निवास करने वाले बिरहोर परिवारों के बीच मंगलवार को खाद्यान्न वितरण किया गया. साथ ही मुख्यमंत्री सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी, धोती या लूंगी, नमक व दाल का वितरण किया गया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार ने वितरण किया. उन्होंने बताया कि बिरहोर परिवारों को मई माह का खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है. मौके पर मो सलमान व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola