आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों की दी जानकारी

प्रधानमंत्री के गयाजी में आगमन को लेकर कोडरमा पोस्ट क्षेत्राधिकार अंतर्गत घाट सेक्शन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जा रही है.

विज्ञापन

19कोडपी4 अभियान में आरपीएफ जवान व अन्य. प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. प्रधानमंत्री के गयाजी में आगमन को लेकर कोडरमा पोस्ट क्षेत्राधिकार अंतर्गत घाट सेक्शन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जा रही है. इसी क्रम में सोमवार को निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, गुरपा ओपी पुलिस बल एवं अन्य स्टाफ द्वारा बसकटवा–नाथगंज सेक्शन में पैदल मार्च किया गया. इस दौरान गुरपा–गझंडी घाटी क्षेत्र स्थित बसकटवा–नाथगंज टनल के पास ग्रामीणों, लकड़ी चुननेवाले मजदूरों तथा स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. पुलिस अधिकारियों ने हाल ही में हुई एसीपी घटनाओं की रोकथाम पर बल देते हुए रेलवे सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी. लोगों को ट्रेन से लकड़ी ले जाने, वंदे भारत एक्सप्रेस में स्टोन पेल्टिंग, रेलवे ट्रैक या स्टेशन पर सेल्फी/वीडियो बनाने, ट्रेनों में अवैध रूप से चढ़ने-उतरने, जहरखुरानी, रन ओवर, अवैध ट्रेस पास, मालगाड़ी से चोरी, रेल संपत्ति की चोरी एवं सिग्नल उपकरणों से छेड़छाड़ जैसे कार्यों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गयी. अधिकारियों ने कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. साथ ही रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 की जानकारी दी गयी और किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करने का आग्रह किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola