मांझगांवा में बह गयी सड़क, बढ़ी परेशानी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मांझगांवा में बह गयी सड़क, बढ़ी परेशानी

प्रखंड में भारी बारिश से मांझगांवा पंचायत स्थित तरी जानेवाली कालीकरण सड़क बह गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड में भारी बारिश से मांझगांवा पंचायत स्थित तरी जानेवाली कालीकरण सड़क बह गयी. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये. कई राहगीर सड़क के गड्ढे में गिरकर घायल हो गये. बच्चों को विद्यालय जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि कालीकरण सड़क ब्रह्मपुर पहाड़ी से तरी जानेवाली मुख्य सड़क है. बारिश से कालीकरण सड़क गड्ढ़े में तब्दील हो गयी. सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि कालीकरण सड़क के गड्ढे में तब्दील हो जाने से उन्हें ब्रह्मपुर जाने के लिए सिंदुआरी होते हुए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क की मरम्मत की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola